Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

लालू यादव से पूछताछ करने मिसा भारती के घर पहुंची सीबीआई

सोमवार को सीबीआई की टीम ने पटना में पूछताछ की थी। 15 अधिकारियों की टीम ने पूर्व रेल मंत्री लालू यादव की पत्नी सह पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के पटना स्थित सरकारी आवास 10 सरकुर्लर रोड पहुंचकर पूछताछ की थी।

07 Mar 2023

लालू यादव से पूछताछ करने मिसा भारती के घर पहुंची सीबीआई

जमीन के बदले रेलवे में नौकरी देने के मामले में सीबीआई की टीम मंगलवार को राजद सांसद मीसा भारती के दिल्ली स्थित सरकारी आवास पहुंची है। सोमवार को सीबीआई ने पटना में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी व लालू यादव के दामाद शैलेश से पूछताछ की थी। लालू यादव अपनी बड़ी बेटी मीसा भारती के ही आवास पर हैं। सीबीआई के अधिकारी आज लालू यादव से घोटाला मामले में पूछताछ करेंगे। मीसा भारती से भी आज पूछताछ हो सकती है।

सोमवार को सीबीआई की टीम ने पटना में पूछताछ की थी। 15 अधिकारियों की टीम ने पूर्व रेल मंत्री लालू यादव की पत्नी सह पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के पटना स्थित सरकारी आवास 10 सरकुर्लर रोड पहुंचकर पूछताछ की थी। लालू यादव और मीसा भारती से आज मंगलवार को पूछताछ की पूरी संभावना जताई गयी थी। मंगलवार सुबह सीबीआई की टीम दिल्ली में पूछताछ के लिए मीसा भारती के आवास पहुंच गयी।

सोमवार को पटना के सियासी गलियारे में उस समय हड़कंप मच गया था जब सीबीआई की टीम राबड़ी आवास पहुंची थी। उस वक्त तेजस्वी यादव विधानसभा की कार्यवाही में हिस्सा लेने निकल गए थे। लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव व दामाद शैलेश अंदर मौजूद थे। हालाकि जानकारी सामने आई की राबड़ी देवी ने ही सीबीआई को समय दिया था।

सूत्र बताते हैं कि जमीन के बदले नौकरी देने के मामले में पूर्व रेल मंत्री लालू यादव व उनके परिवार के कई अन्य सदस्यों समेत कुल 16 लोगों को 15 मार्च को नयी दिल्ली स्थित सीबीआई की विशेष अदालत में पेश होना है। इसे लेकर नोटिस भेजा जा चुका है। राबड़ी देवी ने कोर्ट में अपने स्वास्थ्य का हवाला देकर पेशी से राहत की भी अपील की है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News